Toll Free No.: 1800 11 6878 

pest-control-gpc-banner

घरेलु नुस्खों से घर में लगी दीमक से कैसे छुटकारा पाएं

Get FREE Quotes
Submit
deemak-niyantran

अगर आप दीमक से छुटकारा पाना चाहते है तो इस ब्लॉग को पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़े। इसे ब्लॉग पोस्ट में आप कई प्रभावकारी और सरल घरेलु उपचार के बारे में जानेगें।

घर में कई प्रकार के छोटे छोटे कीट एवं जीव रहते हैं — जैसेकि तिलचट्टा, मच्छर, मक्खी, चूहा, छिपकली, मकड़ी, चींटी, इत्यादि। इसमें से कुछ के बारे में हमें जानकारी होती है क्योंकि उनके गतिविधियाँ स्पस्ट रूप से दिखाई देती है। इसलिए हम तुरंत उनपर नियंत्रण पाने के उपाय कर लेते है। 

लेकिन कुछ ऐसे भी कीट या जीव होते हैं जिनके बारे में हमें जानकारी ही नहीं होती है। जब हमें पता चलता है तब तक वे बहुत ही ज्यादा नुक्सान कर चुके होते हैं। अब आपको समझ आ गया होगा कि हम कौन से कीट के बारे में बात कर रहे हैं। जी हाँ, हम दीमक के बात कर रहे हैं। दीमक एक ऐसा जीव है, जो अक्सर घरों के दीवारों, दरवाजों, खिड़कियों, और फर्नीचर में दिखाई देती है जिसे हम आम बोलचाल की भाषा में दीमक लग जाना कहते हैं। दीमक सामान्य रूप से लकड़ी के सामान में लगती है। लेकिन ऐसा जरुरी नहीं है। कभी कभी नमी के कारण यह घर के दीवारों में भी लग सकती है, जिससे दीवारें अंदर से खोखली हो जाती है।

दीमक कब लगता है? ऐसे तो दीमक का प्रकोप साल के किसी भी मौसम में लग सकती है, लेकिन बरसात के मौसम में इसकी सम्भावना ज्यादा होती है क्योंकि बरसात में घरों में नमी बढ़ जाती है और दीमक पनपने के लिए अनुकल परिस्थितियां उत्पन्न करती है। एक बार दीमक किस वस्तु पर हमला करती है, तो वह धीरे धीरे उसे अंदर से खोखला और ख़त्म ही कर देती है। हालांकि दीमक को नष्ट करने के लिए बाजार में कई रासायनिक उत्पाद उपलब्ध है, लेकिन केमिकल्स के हानिकारक प्रभाव के कारण लोग इसे इस्तेमाल करने से कतराते हैं। 

अगर आप भी केमिकल्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो दीमक लगनी की परीस्थिति में क्या करेंगें? ज्यादा मत सोचिए, ऐसे में घरेल नुस्खे एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प साबित हो सकता है। घरेल उपाय ने केवल प्रभावी होते हैं, बल्कि लम्बे समय तक दीमक से छुटकारा दिलाने में मदद भी करते हैं। याद रखिये कि घरेलु उपचार में किसी भी प्रकार का हानिकारक रसायन का उपयोग नहीं होता है। इस कारण से यह अत्यधिक स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इस तरह, आप बिना किसी दुष्प्रभाव के दीमक से स्थायी रूप से छुटकारा पा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि आप कौन कौन से घरेल नुस्खे को दीमक से छुटकारा पाने के लिए उपयोग कर सकते हैं। 

नमक (सूखा या घोल) से दीमक का छुटकारा

नमक (सूखा या घोल) से दीमक का छुटकारा

नमक के बारे में तो आपको अवश्य जानकारी होगी। आखिर यह हर घर के किचन में उपलब्ध होती है। हम अपने दैनिक जीवन में इसका उपयोग कई तरह से करते है। मुख्य रूप से, इसका इस्तेमाल हम खाने में करते हैं। यह न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि घर की सफाई में भी नमक के घोल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नमक दीमक को भी दूर कर सकता है? जी हाँ, यह बिलकुल सच है। 

Also Read:  आपके खूबसूरत किचन काउंटर पर दीमक - बचाव के घरेलू उपाय

नमक में कई ऐसे गुण होते हैं, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। नमक में ऐसे तत्व होते हैं, जो दीमक को नष्ट करने में मदद करते हैं। यदि किसी दीवार में दीमक लग गई हो, तो आप उस पर नमक छिड़क दें। इससे दीमक धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। इसके अतिरिक्त, आप नमक का घोल भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए पानी में नमक मिलाकर घोल बनाएं और उसमें रूई भिगोकर उस स्थान पर रखें, जहां दीमक का संक्रमण हो। जैसे-जैसे नमक का घोल उस स्थान पर फैलेगा, आप देखेंगे की दीमक खत्म हो रही हैं। 

संतरे का तेल के द्वारा दीमक नियंत्रण

santra-tel-se-deemak-se-chutkara

यह एक सार्थक तेल (essential oil) है जोकि संतरे यानी कि नारंगी के छिलकों से प्राप्त होता है। आमतौर पर इसका उपयोग खुशबू, सफाई, एवं स्वस्थ्य सम्बंधित उत्पादों में किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपको घर से दीमक नष्ट करने में भी मदद कर सकती है? हाँ, संतरे के तेल में कुछ ऐसे गुण पाये जाते हैं जो न केवल दीमक बल्कि किसी भी कीड़े मकोड़ों को ख़त्म कर कर सकता है। इस सार्थक तेल में डी लिकनीन तत्व पाया जाता है, जो दीमक जैसे जीव को मारने में काफी असरदार होता है। आपको बस इसका पानी के साथ घोल बनाकर संक्रमित जगहों पर छिड़क देना है। फिर आप देखेंगे कि दीमक धीरे धीरे खत्म हो रही है। आपको संतरे का तेल बाजार में आसानी से मिल जाएगा। 

धुप से दीमक का छुटकारा

dhup-se-deemak-se-chutkara

धुप दीमक भागने का सबसे आसान और सस्ता तरीका है। यदि आपके के किसी सामान में दीमक लग गयी हो तो आप बस उसे धुप में रख दें। ऐसे करने से जल्द ही दीमक नष्ट हो जायेगा और आपका सामन भी दीमकमुक्त हो जायेगा। है न बहुत ही आसान तरीका? 

करेले का रस के द्वारा दीमक नियंत्रण

करेले का रस के द्वारा दीमक नियंत्रण

कुछ लोगो को करेला बहुत ही पसंद होता है और कुछ लोगो के इसके कड़वे स्वाद के कारण नहीं भी होता है। फिर भी कई लोग इसका सेवन करते है सेहत के ख्याल से, क्योंकि यह स्वस्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। लेकिन करेला या करेले का जूस (रस) किसी भी तरह से दीमक के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इसका महक और स्वाद दोनों दीमक के लिए असहनीय होता है। इसलिए करेले का रास का इस्तेमाल दीमक को ख़त्म करने के लिए किया जा सकता है। 

ऐसा माना जाता है कि दीमक किसी भी कड़वी महक से दूर भागती है। अगर आपके घर में या किसी स्थान पर दीमक लग जाए, तो वहां पर करेले का रस पानी के साथ घोल बनाकर छिड़काव कर दें। जैसे-जैसे करेले के रस की कड़वी महक वातावरण में फैलेगी, वैसे-वैसे दीमक धीरे-धीरे वहां से हटने लगेगी। 

Also Read:  Termite Control Methods: Prevention and Elimination Tips

यह प्रक्रिया बहुत प्रभावी है, लेकिन इसके लिए आपको इसे लगातार पांच दिनों तक रोज़ाना करनी पड़ेगी। इस दौरान करेले का रस उस स्थान पर अच्छे से छिड़कना चाहिए ताकि दीमक पूरी तरह से खत्म हो जाए। इससे न केवल दीमक का नाश होता है, बल्कि भविष्य में वह स्थान फिर से दीमक से प्रभावित नहीं होता। यह एक प्राकृतिक और सुरक्षित उपाय है जो रासायनिक उत्पादों के बिना दीमक को समाप्त करने में मदद करता है।

नीम का तेल से दीमक का छुटकारा

नीम का तेल से दीमक का छुटकारा

नीम के तेल में कई फायदे हैं, इसमें कोई शक नहीं है। लेकिन क्या आप जानते है कि इसका इस्तेमाल आप दीमक भगाने में भी कर सकते हैं। जी हाँ, नीम का तेल में कई ऐसे तत्व होते हैं जो न केवल दीमक बल्कि कई अन्य प्रकार के कीटों जैसेकि चींटी, खटमल, मक्खी, एवं मच्छर को नष्ट करने का प्रभाव रखती है। दूसरे शब्दों में कहें तो, यह एक बेहतरीन प्राकृतिक कीटनाशक एवं दीमक नाशक है। यदि आपके घर या फर्नीचर में दीमक लग गया हो तो, बस आप इसका उपयोग कर लीजिये, दीमक ख़त्म हो जायेगा। 

इस सार्थक तेल का इस्तेमाल करने के लिए, सबसे पहले प्रभावित क्षेत्र को ठीक से पहचानें, जहाँ दीमक ने घर में नुकसान पहुँचाया हो। इसके बाद इसे तेल का पानी के साथ मिश्रण बना कर एक स्प्रे बोतल में भरें और दीमक प्रभावित क्षेत्र पर अच्छी तरह से छिड़काव कर दें। यह प्रक्रिया नियमित रूप से करें। आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि दीमक को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए तेल का प्रभाव लगातार बना रहे। कुछ दिन में आप देखेंगे कि दीमक धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगे, और भविष्य में समस्या की पुनरावृत्ति भी कम हो जाएगी। इस तरीके से नीम के तेल का उपयोग दीमक को समाप्त करने में मदद करता है, और यह एक सुरक्षित और प्राकृतिक उपाय है।

बोरिक एसिड के द्वारा दीमक नियंत्रण

boric-acid-se-deemak-se-chutkara

बोरिक एसिड उपयोग अक्सर कीट नियंत्रण (Pest Control) के समाधान के रूप में किया जाता है। और यह विशेष रूप से दीमक की समस्या को नियंत्रित करने में प्रभावी हो सकता है। जब कीड़े  दीमक बोरिक एसिड के संपर्क में आते हैं, तो उनका तंत्रिका तंत्र प्रभावित हो जाता है। जिसके परिणामस्वरूप वे जल्दी मर जाते हैं। बोरिक एसिड की यह विशेषता कीड़ों को कमजोर करती है और उनकी गतिविधियों को रोक देती है, जिससे वे प्रभावी ढंग से नियंत्रित हो पाते हैं। 

हालांकि, बोरिक एसिड का प्रभावी परिणाम पाने के लिए आपको इसे लगातार उपयोग करना होता है। खासकर जब तक आप अपने घर में दीमक को नहीं देख पाते। दीमक को नष्ट करने के लिए यह एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय साबित हो सकता है, लेकिन सही तरीके से और निरंतर उपयोग जरूरी होता है। इसके अलावा, यह अन्य कीटों के लिए भी हानिकारक होता है, जिससे आपके घर में कीटों का नियंत्रण करना आसान हो जाता है। 

इस तरह, बोरिक एसिड न केवल दीमक, बल्कि अन्य कीटों के खिलाफ भी एक प्रभावी समाधान है, जो आपके घर को कीट-मुक्त रखने में मदद करता है।

सिरका से दीमक का छुटकारा

सिरका से दीमक का छुटकारा

अगर आपके घर में दीमक की समस्या हो, तो सिरका एक बेहतरीन घरेलू उपाय साबित हो सकता है। इसे आप आसानी से किसी भी किराने की दुकान से खरीद सकते हैं। सिरका को नींबू के रस या पानी के साथ मिला कर एक मिश्रण तैयार करें। फिर इस मिश्रण को उन जगहों पर छिड़कें जहां दीमक ने अपना घर बना लिया हो, जैसे दीवारों के छोटे-छोटे छेद या दरारों में। 

Also Read:  How to Remove Termites: 10 Home Remedies That Work

इस घोल का असर दीमक पर जल्दी ही होगा, लेकिन यह जरूरी है कि आप इसे कुछ दिन बाद फिर से दोहराएं ताकि पूरा असर हो सके। एक बार दीमक मर जाने के बाद, सिरका का असर दीवारों के अंदर बना रहता है, जिससे दीमक फिर से वापस नहीं आ पाते। यह तरीका न केवल सस्ता है, बल्कि पूरी तरह से सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें कोई हानिकारक रसायन नहीं होते। ऐसे में, सिरका एक अच्छा विकल्प है जो आपके घर को दीमक से छुटकारा दिला सकता है।

बोरेक्स पाउडर के द्वारा दीमक नियंत्रण

borax-powder-se-deemak-se-chutkara

बोरक्स पाउडर के बारे में आपने सुना ही होगा। यह एक घरेलू उपाय है जो दीमक को खत्म करने में काफी मददगार होता है। यह पाउडर थोड़ा चिकना होता है और इसमें जो रसायन होते हैं, वे दीमक के नर्वस सिस्टम को नुकसान पहुंचाते हैं, जिससे दीमक मर जाते हैं। इसका इस्तेमाल करना बहुत आसान है। बस एक गिलास पानी में एक चम्मच बोरक्स पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। फिर इस घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें और उन जगहों पर छिड़कें, जहां आपको दीमक दिखाई दे रही हो। इसे आप एक दिन छोड़कर दूसरे दिन स्प्रे कर सकती हैं और दिन में 5 से 6 बार इसका इस्तेमाल करना चाहिए। 

अगर आपको सीधे छिड़कने में मुश्किल हो, तो ब्रश की मदद से भी इसे लगा सकती हैं। यह तरीका बहुत प्रभावी है क्योंकि यह दीमक को अंदर से मारता है। सबसे अच्छा यह है कि यह तरीका न केवल असरदार है, बल्कि बिल्कुल सुरक्षित और सस्ता भी है। इससे आप अपने घर को दीमक से सुरक्षित रख सकती हैं और समस्या का हल पा सकती हैं।

खस का तेल से दीमक का छुटकारा

खस का तेल से दीमक का छुटकारा

खस (Chrysopogon zizanioides, commonly known as vetiver) का तेल एक बेहतरीन प्राकृतिक उपाय है, जो अपनी खुशबू के साथ-साथ दीमक और अन्य कीड़े-मकौड़ों को भी दूर करने में मदद करता है। अगर आपके घर में लकड़ी की कोई चीज़ हो और उसमें दीमक लग गई हो, तो खस के तेल का इस्तेमाल बहुत प्रभावी साबित हो सकता है। 

आप खस का तेल या इत्र लेकर सीधे उस स्थान पर लगा सकती हैं जहां दीमक हो। इससे दीमक तो मरेगी ही, साथ ही घर में मौजूद अन्य कीड़े भी खत्म हो जाएंगे। अगर आपके घर के पौधों में दीमक लग गई है, तो भी खस का तेल मदद कर सकता है। इस तेल का छिड़काव करने से पौधों पर लगी दीमक दूर हो जाएगी।

खस का तेल सिर्फ कीड़ों को दूर करने में ही नहीं, बल्कि घर में ताजगी और अच्छी खुशबू बनाए रखने में भी मददगार है। इसके अलावा, इस तरह के घरेलू उपायों से दीमक की समस्या का समाधान करना आसान हो जाता है। 

इन नुस्खों को अपनाकर आप घर को सुरक्षित और कीड़े-मकोड़ों से मुक्त रख सकती हैं। इस तरह की और जानकारी के लिए Get Pest Control से जुड़ी रहें। अगर आप दीमक नियंत्रण (termite control) की सेवाएं हायर करना चाहते है तो भी इस पोर्टल के मदद ले सकते हैं। हम आपको सस्ते रेट पर एक अच्छी पेस्ट कण्ट्रोल सर्विस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

घरेलु नुस्खों से घर में लगी दीमक से कैसे छुटकारा पाएं
Scroll to top